{"_id":"6765c5523d041807790c3244","slug":"used-to-take-jewelery-by-giving-wads-of-fake-notes-seven-caught-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130191-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जाली नोटों की गड्डी थमा उड़ाते थे जेवर, सात दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जाली नोटों की गड्डी थमा उड़ाते थे जेवर, सात दबोचे
Sat, 21 Dec 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शहर में टप्पेबाजी करने वाले आरोपी। -संवाद
बाराबंकी। शातिरों का ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जाे भोलीभाली महिलाओं को जाली नोटों की गड्डी दिखा भरमाता और फिर उनके जेवर लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह में शामिल दिल्ली व गाजियाबाद के दो शातिर दंपती व दो बच्चों समेत सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। यह गिरोह बाराबंकी में चार बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था।
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस-कान्फ्रेंस में एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने इसकी जानकारी दी। बताया कि टप्पेबाजी की घटनाएं होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इन टीमों ने घटनास्थल के आसपास व रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की गहन छानबीन की तो कुछ चेहरे सामने आए।
जिन महिलाओं के जेवर गायब हुए, उन्होंने शातिरों को पहचाना। आखिरकार दिल्ली के मूल निवासी व वर्तमान में गाजियाबाद के टोनिका सिटी निवासी गोपाल प्रजापति, उसकी पत्नी आरती प्रजापति, दिल्ली के कोटिला बिहार फैज द्वितीय थाना नरौला निवासी रतन लाल व उसकी पत्नी गंगा देवी तथा नरौला दिल्ली के ही रौनक सोलंकी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दो किशोरों को भी बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लिया गय। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि उनके गिरोह ने यूपी के लखनऊ, गाजीपुर के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश व अन्य प्रांतों में भी ठगी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके पास से लाखों के जेवर व जाली नोटों की गड्डी बरामद हुई।

पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद