{"_id":"688a6f4ed3d7eafe27094e58","slug":"us-and-french-companies-will-draw-the-blueprint-for-master-plan-2050-barabanki-news-c-315-1-brb1001-144833-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अमेरिका व फ्रांस की कंपनियां खींचेंगी महायोजना 2050 का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अमेरिका व फ्रांस की कंपनियां खींचेंगी महायोजना 2050 का खाका
Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जिले में महायोजना 2050 बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेरिका व फ्रांस की दो कंपनियां संयुक्त रूप से महायोजना का खाका तैयार करेंगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के सर्वेयरों ने जिलास्तरीय विभिन्न विभागों से संपर्क कर विवरण जुटाने व उनका सुझाव लेने का कार्य भी शुरू कर दिया है। ताकि अभी तक हुए अनियोजित विकास कार्य की भरपाई करते हुए एक बेहतर महायोजना तैयार की जा सके।
खास बात यह है कि राज्य राजधानी क्षेत्र में बाराबंकी जिला शामिल है। ऐसे में पूरे जिले की स्थिति को देखते हुए महायोजना 2050 बनाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए दोनों चयनित कंपनियों की 25 सदस्यीय टीम ने फिलहाल लखनऊ में डेरा जमा रखा है। इनमें से चार सदस्यीय एक टीम इंजीनियर मुजीब उर-रहमान की अगुवाई में बीते मंगलवार से जिले में सक्रिय है।
इस टीम ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय से जिले का क्षेत्रफल, आबादी, सिंचाई, सड़क, बिजली, पानी व चल रहे बड़े विकास कार्यों के बारे में विवरण प्राप्त किया। टीम के सदस्यों ने नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ला से भी मुलाकात की। टीम ने नगर पालिका परिषद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने से जुड़े कार्यों व प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी मांगी है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने डीएम शशांक त्रिपाठी से मुलाकात कर महायोजना 2050 पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
टीम लीडर मुजीब उर-रहमान ने बताया कि महायोजना 2050 विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। बाराबंकी के साथ ही उनकी कंपनियों को सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ की महायोजना बनाने का भी काम मिला है। लखनऊ के सबसे निकट होने के कारण बाराबंकी की विशेष उपयोगिता है।
लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, लखनऊ-अयोध्या मार्ग, लखनऊ-कुर्सी होते हुए महमूदाबाद सीतापुर मार्ग, बाराबंकी से गोंडा-बहराइच मार्ग के जिले से होकर गुजरने के कारण इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तथा लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर रामसनेही घाट में भी औद्योगिक पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही महायोजना 2050 का खाका तैयार किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में जिले को शामिल किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए महायोजना 2050 बनाए जाने के लिए नामित कंपनी के सदस्यों की एक टीम ने मुलाकात की है। शीघ्र ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ टीम सदस्यों की एक बैठक आयोजित कर महायोजना के निर्माण पर विचार-विमर्श होगा।