फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Upload multiple photos of one location in online attendance

Barabanki News: ऑनलाइन हाजिरी में एक स्थान की कई फोटो अपलोड

Sat, 07 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Upload multiple photos of one location in online attendance
सूरतगंज (बाराबंकी)। मनरेगा योजना में मजदूरों की ऑन लाइन हाजिरी के दौरान बड़े पैमाने पर मनमानी बरती जा रही है। आपसी साठगांठ के चलते कई ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन हाजिरी में लगे श्रमिकों की एक ही फोटो तीन दिनों से लगातार अपलोड कर हाजिरी दर्ज कराई जा रही हैं। इतना ही नहीं कागजों में फर्जी श्रमिक दर्शा कर भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमेरा ग्राम पंचायत के दो चकमार्गों पर बुधवार को दस मास्टर रोल अपलोड किए गए। इसमें 94 श्रमिक दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर एक भी श्रमिक कार्य नहीं कर रहा था। मास्टर रोल 9545 से ले कर 9549 तक गाटा संख्या 179 पर चकबंद पटाई कार्य जारी है। इसमें 47 श्रमिकों से कार्य कराए जाना दिखाया जा रहा है। जबकि मास्टर रोल 9564 से 9568 पर गाटा नंबर 329 पर 47 श्रमिक कार्य करते हुए फोटो अपलोड कर दिए गए थे। इस मामले में तीन मास्टर रोल पर गाटा संख्या 179 की फोटो अपलोड कर दी गई है। जोकि एक ही जगह की फोटो है।
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 94 श्रमिक पुराने फोटो व पुरानी जगह पर अपलोड कर कार्य दिखाया जा रहा था। उसके बाद शुक्रवार को भी 94 श्रमिक उसी जगह पर व पुरानी फोटो अपलोड कर कार्य दिखाया जा रहा है। ऑनलाइन हाजिरी में यह खेल ग्राम पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने की बात कही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed