{"_id":"602d69a08ebc3ee91d29c4ef","slug":"up-board-barabanki-news-lko56537355","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थियों के आवंटन में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थियों के आवंटन में खेल
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची की खामियों के निस्तारण के दौरान केंद्र निर्धारण व परीक्षार्थियों के आवंटन में खेल किया गया है। गत वर्षों में परीक्षा केंद्र रहे कई विद्यालयों के जोड़-घटाव के सहारे कई नए विद्यालयों को तरजीह दी तो कई विद्यालयों को बोर्ड की केंद्र सूची से बाहर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल में 12 मई तक होगी। इस परीक्षा में जिले के 297 माध्यमिक विद्यालय के 70,681 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत 38,884 व व्यक्तिगत 995 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत 28,757 तथा व्यक्तिगत 2079 परीक्षार्थी है। इसको लेकर परिषद ने 115 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। जिसमें जहां कई मानकविहीन नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बन गए थे।
वहीं कई विद्यालयों के बच्चों के परीक्षा केंद्र काफी दूर बन गए हैं। इसको लेकर 102 आपत्तियां आई थीं। जिसका निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में निस्तारण किया गया। मगर, खामियों को दूर करने के बहाने अनंतिम सूची से जहां 17 परीक्षा केंद्रों को हटा दिया गया। वहीं 16 को शामिल कर लिया गया। इतना ही नहीं नामचीन विद्यालयों के परीक्षार्थियों को भी दूर के परीक्षा केंद्र का आवंटन करने की बात सामने आ रही है। हालांकि डीएम के अनुमोदन के बाद परिषद की साइट पर इसे अपलोड कर दिया गया। ऐसे में अब अंतिम सूची पर सभी की निगाहें लगी है।
विज्ञापन
बोर्ड ने मांगी स्थल की सूचना
24 अप्रैल से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को रखने के स्थल के बारे में बोर्ड ने सूचना मांगी है। इसको लेकर जहां शीघ्र ही प्रश्नपत्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र रखने की सूचना भी परिषद को भेज दी गई है।
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में मानक पूरा न करने वाले कॉलेजों के स्थान पर कुछ अच्छे विद्यालयों को जोड़ा गया है। इस व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है। विद्यालयों के आवंटन आदि में दूरी की शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया गया है।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस