{"_id":"6afb650b004f1734b50e908a","slug":"up-board-2027-final-list-of-116-centres-for-up-board-examinations-released-barabanki-news-c-315-1-brb1038-184604-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2027 : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 116 केंद्रों की अंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2027 : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 116 केंद्रों की अंतिम सूची जारी
Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 को लेकर चल रही प्रशासनिक कवायद अब पूरी हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मुहर और तहसील स्तरीय भौतिक सत्यापन के बाद 116 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद पुरानी सूची में बदलाव किया गया है। इसमें 12 पुराने परीक्षा केंद्र हटा दिए गए हैं, जबकि 12 नए कॉलेजों को शामिल किया गया है। इस बार परीक्षा में 76,777 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 43,236 और इंटरमीडिएट के 33,541 परीक्षार्थी हैं।
इस फेरबदल के तहत सूची से बाहर किए गए 12 कॉलेजों में यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज कोटवा सड़क, बाल विकास विद्या मंदिर कोठी, आइडियल मॉन्टेसरी मसौली, श्रीकृष्ण गुलाबदेई इंटर कॉलेज बेरिया, बीआरएमवी आईसी बीडीपीसी उधौली, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज घुंघटेर, एलएनआरपी इंटर कॉलेज ढढौरी, सागर पब्लिक इंटर कॉलेज हाजीपुर, निंदूरा, श्री शारदा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शारदानगर भवानियापुर खेवली, सावित्री देवी राम आधार कॉन्वेंट सिहाली फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कस्बा इचौली और राजकीय इंटर कॉलेज पंसरा शामिल हैं।
वहीं, मानकों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 12 नए संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सर्वोदय इंटर कॉलेज बिशुनपुर, एसजीपीआईसी सआदतगंज, सर्वोदय इंटर कॉलेज नसीपुर, आरपीबीपीएम इंटर कॉलेज सफदरगंज, सरस्वती विद्या मंदिर केशवनगर लखपेड़ाबाग, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर, बसंत कांति इंटर कॉलेज टिकैतनगर, डीटीएच इंटर कॉलेज उदवतनगर, एमबीवीएम इंटर कॉलेज रामपुर हुलसा, शिव राम सिंह इंटर कॉलेज पल्हरी, डॉ. राम कुमार निर्मला गिरि इंटर कॉलेज डफरपुर बड्डूपुर और आरआर इंटर कॉलेज मसूदपुर शामिल हैं। इसके अलावा शेष परीक्षा केंद्रों में भी छात्र संख्या और दूरी के मानकों के आधार पर बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
...............................
वर्जन
21 नवंबर तक छात्र आवंटन की आपत्ति का ऑनलाइन मौका
बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आपत्तियों के त्वरित निस्तारण और जमीनी सत्यापन के बाद 116 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची को हरी झंडी दे दी गई है। विद्यालय छात्र आवंटन में कोई दिक्कत हो तो अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।
अमिता सिंह, डीआईओएस