फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   unlock

एक दिन पहले दिखा अनलॉक जैसा शहर का नजारा, खुली रही दुकानें

Tue, 01 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
unlock
बाराबंकी। शहर की मुख्य बाजार में अनलॉक के एक दिन पूर्व ही ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। शहर का नजारा अनलॉक जैसा दिखाई दिया। बाजार में खरीदारी की आपाधापी में लोग नियमों को भूल गए। सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार दिखाई दी। बाजार में लोहे की दुकानें, सरिया, सीमेंट, टाइल्स, मशीनरी एंड टूल्स, इंजन आदि की बड़ी दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजार समेत कई जगह लापरवाही देखने को मिली। सबसे बुरा हाल मुख्य बाजार व धनोखर से नाका जाने वाली रोड का था। यहां लॉकडाउन ध्वस्त नजर आया। शादी विवाह के चलते लोग सामान लेने बाजार पहुंच गए तो दुकानदार भी सामान बेचते दिखाई दिए। वैवाहिक कार्यक्रम के चलते लोग जैसे-तैसे सामान का इंतजाम करने में लगे रहे।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक के दुकानदार आधा शटर गिराकर सामान बेचते रहे। गलियों व मोहल्लों में सुबह से ही जगह-जगह लोगों का जमावड़ा रहा। धनोखर से नाका रोड पर लोहे, कॉस्मेटिक, ताला आदि की दुकानें और हैदरगढ़ रोड पर सरिया, सीमेंट, टाइल्स, अयोध्या लखनऊ रोड पर मशीनरी एंड टूल्स, इंजन आदि की कई दुकानें खुली दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सप्ताह के पांच दिन बाजार खुलेंगे। जबकि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार व मौजूद अन्य स्टाफ मास्क और दो गज की दूरी का पालन करेगा।

दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही रहेंगे उपस्थित
कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। जबकि शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। 50 प्रतिशत कर्मियों को भी रोटेशन से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed