फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Unhappy with the verdict in the land case, the farmer drank pesticide

Barabanki News: जमीन के मुकदमे में फैसले से नाखुश किसान ने पी लिया कीटनाशक

Mon, 14 Jul 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the verdict in the land case, the farmer drank pesticide
सैदनपुर (बाराबंकी)। जमीन संबंधी वाद में तहसीलदार के निर्णय से आहत किसान लल्लाराम ने खरपतवार नाशक रसायन पीकर आत्महत्या की कोशिश की। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, संबंधित मामले की जांच एसडीएम सिरौलीगौसपुर ने शुरू की है।
विज्ञापन

थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी लल्लाराम का जमीन संबंधी एक मुकदमा सिरौलीगौसपुर के तहसीलदार कोर्ट पर चल रहा था। इस मुकदमे में लल्लाराम के विरुद्ध 11 जुलाई को तहसीलदार महिमा मिश्रा ने आदेश कर दिया, जबकि इस मामले में ऑनलाइन 14 जुलाई को सुनवाई की तारीख दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

महिमा मिश्रा इस समय रामसनेहीघाट की तहसीलदार हैं, लेकिन उनके पास अभी तक सिरौली का अतिरिक्त प्रभार था। 11 जुलाई को ही नए तहसीलदार बृज भूषण वर्मा की तैनाती हो गई। 14 जुलाई की ऑनलाइन तारीख शो होने और 11 को ही आदेश हो जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर लल्लाराम ने आत्महत्या की कोशिश की। एसडीएम प्रीति सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नवागत तहसीलदार बृज भूषण वर्मा को लल्लाराम के घर भेजा। तहसीलदार जब मौके पर गए तो लल्लाराम का इलाज घर के छप्पर के नीचे होता मिला। उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल में लल्लाराम को लेकर गए। इस संबंध में सिरौली गौसपुर एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि इस मामले की दो पत्रावलियों को तलब कर जांच शुरू की है। वहीं, तहसीलदार महिमा मिश्रा का कहना है कि नियमानुसार ही मुकदमे में आदेश किया है। ऑनलाइन डेटा में लगी तारीख कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed