फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths lost their lives in accidents

Barabanki News: दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान गई

Mon, 09 Dec 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two youths lost their lives in accidents
रामसनेहीघाट में हाईवे पर धरौली मोड़ के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली।  -संवाद
रामसनेहीघाट/सुबेहा (बाराबंकी)। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत हो गई व उसका साथी घायल हो गया। सुबेहा में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के अमहिया गांव निवासी सचिन यादव (20) व अनिल यादव (20) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार रात ईंट लेकर दरियाबाद गए थे। वहां लौटते समय रात साढ़े 10 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर धरौली मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर सवार सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार दोपहर सचिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबेहा नगर पंचायत के किला दरवाजा वार्ड निवासी मोनू (22) शनिवार रात बाइक से कांशीराम कॉलोनी जा रहे थे। जबरपुरवा गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि सौनू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed