फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died in road accidents, two serious

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents, two serious
बाराबंकी। सड़क हादसों में शनिवार की रात दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजावा दिए। दोनों के घरों में हादसे की खबर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी गांव के पास हुआ। नगर कोतवाली के पैसार निवासी आलोक (22) अपने मित्र लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी विपिन गौतम के साथ पड़री गांव निवासी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

वहां से देर रात आलोक व विपिन बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पल्हरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विपिन को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लॉज के पास हुए हादसे में बाइक सवार कोठी थाना क्षेत्र के सराय नजर निवासी संजय कुमार (20) व असंद्रा थाना क्षेत्र के अद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमचंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed