{"_id":"679a6c33f44142daee00e82a","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-one-seriously-barabanki-news-c-315-1-brp1006-132331-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/कुर्सी (बाराबंकी)। तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। मृतकों में एक बैंक मित्र है। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिलवल चौराहा है। यहां के निवासी बैंक मित्र राघवेन्द्र उर्फ पंकज तिवारी (25) मंगलवार देर रात अपने किसी परिचित को बाइक से दहिला चौराहे तक छोड़ने के बाद हाईवे पर ही उल्टी दिशा से वापस लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राघवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज केे दौरान पंकज की मौत हो गई।
उधर, कुर्सी थाना क्षेत्र के मीननगर बनौगा निवासी सतीश राजपूत (23) अपने साथी आजाद (25) के साथ मंगलवार को लखनऊ गए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर उमरा चौकी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस से लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
अयोध्या से आकर भिजवाल में बसा था परिवार
अयोध्या जिले के वैदरापुर ढेहुरी गांव निवासी गया प्रसाद तिवारी पत्नी शीला के साथ वर्ष 2008 में भिलवल चौराहे पर छप्पर डालकर चाय की दुकान चला कर पुत्र राघवेन्द्र, आदर्श व पुत्री स्वाति को पढ़ा रहे थे। राघवेन्द्र की दो वर्ष पहले आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भिलवल में बैंक मित्र पद पर तैनाती हुई थी। जिससे कस्बे के अधिकतर परिवार उससे जुड़े थे। मौत की खबर से परिवार सहित पूरे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया।