{"_id":"6699a613351586d0d70ffc8b","slug":"two-youths-died-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120895-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Fri, 19 Jul 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर में बाराबंकी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक चीत्कार का माहौल देखने को मिला।
जैदपुर थाना क्षेत्र के बरैया गांव निवासी बालकिशुन उर्फ रिंकू (38) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाराबंकी से अपने मित्र देवा के दिनेश प्रजापति (35) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बरैया चौराहे के पास स्थित लीची की बाग के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में यूकेलिप्टस की लकड़ी लादी जा रही थी। बाइक उसी में जा घुसी।
हादसे में बालकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई तो दिनेश को रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे कि नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों युवक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। जैदपुर के एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।