{"_id":"6ab585ce4f96b22a67026c56","slug":"two-youths-died-in-a-collision-with-unknown-vehicles-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180189-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत
Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
मृतक व मसौली में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी व जांच करती पुलिस।
मसौली/देवा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसा करने वाले वाहनों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर डुबकी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में सफदरगंज के सिकंदरपुर निवासी ऋषभदेव वर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा, लेकिन चालक वाहन समेत भाग चुका था। पीआरवी ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ऋषभदेव रबड़ फैक्टरी में कर्मचारी थे। उनकी बड़ी बेटी शीलू की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी नीलू (20) की शादी एक दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह में तय थी।
उधर, देवा कोतवाली क्षेत्र के उखड़ी गांव निवासी नसीम (30) बुधवार देर रात गांव से कुछ दूरी पर शराब ठेके के पास घायल मिले। शरीर पर चोटों के निशान होने से अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका है। देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी देवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी सर्वजहां ने तहरीर देकर दुर्घटना की आशंका जताई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोनों वाहनों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
कार व हाफ डाला की भिड़ंत
मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बिदौरा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को कार व हाफ डाला की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में रायबरेली निवासी तौफीक (40), अयूब (60), उनकी पत्नी जुलेखा (58) और बेटी रेशमा (14) शामिल हैं। हादसे के बाद कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।