फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died after colliding with a fallen tree

गिरे पेड़ से टकरा कर दो युवकों की मौत

Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after colliding with a fallen tree
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में तीन घंटे तक पेड़ आधी सड़क पर पड़ा रहा। वन विभाग के अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। देर रात इसी पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। परिजन सड़क पर रोते-बिलखते रहे। इसके बाद आननफानन पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पेड़ कटवा कर सड़क से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र में नेवली झील के पास रविवार शाम करीब छह बजे बबूल का एक पेड़ सड़क पर गिर गया। सड़क का थोड़ा हिस्सा ही बचा था। बसें व चार पहिया वाहन सड़क की पटरी से होकर गुजर रहे थे। इस दौरान करौंदी गांव के एक व्यक्ति ने हरख के वन क्षेत्राधिकारी को कॉल कर मोबाइल से सूचना देनी चाही, मगर फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

तीन घंटे तक यही हालात रहे। रात करीब नौ बजे बाराबंकी से बाइक से आ रहे दो युवक पेड़ से जा टकराए। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर जैदपुर थाना क्षेत्र के अबहीपुर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। युवकों की पहचान अबहीपुर गांव निवासी संतशरण (20) और बबलू (24) के रूप में हुई। कुछ ही देर में सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते पेड़ को सड़क से हटा लिया गया होता तो दो जानें बच जातीं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रात करीब 10 बजे पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया।

जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई
हादसे को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों की संवेदनहीनता सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां माली पद पर तैनात व्यक्ति को रेंज के ऑफिस में अटैच कर रखा गया है और चौकीदार को फॉरेस्ट गार्ड का प्रभार दिया गया है। अक्सर ऐसी घटनाओं को संज्ञान में नहीं लिया जाता। घटना को लेकर डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed