फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died after being hit by high speed vehicles

Barabanki News: तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by high speed vehicles
सफदरगंज/रामनगर (बाराबंकी)। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों में से एक युवक अपनी चचेरी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए जा रहा था। हादसे के कारण मृतक के परिवारों में कोहराम मचा है। बदोसराय थाना क्षेत्र के सरायरज्जन गांव निवासी रवि शंकर (25) लखनऊ में एक दुग्ध कंपनी में आपरेटर की नौकरी करते थे। रविवार को रविशंकर अपनी चचेरी बहन कुमकुम की शादी में शामिल होने के लिए बाराबंकी स्थित आवास पर जा रहे थे। सफदरगंज से दरियाबाद मार्ग पर लगे हाट मिक्स प्लांट के पास देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी प्रभा, चार वर्षीय पुत्री इरा व तीन माह की पुत्र है। मौत की खबर से घर में व्याप्त शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

दूसरा हाद रामनगर इलाके में फतेहपुर मार्ग पर बिलखिया गांव के पास हुआ। सुढ़ियामऊ की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में आई गंभीर चोट के कारण हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर कोतवाली के मसूदपुर निवासी अशोक कुमार गौतम (20) के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर सेंट्रल बैंक के सामने हुआ। बाराबंकी की ओर से आ रही बाइक की टक्कर से फतेहपुर कोतवाली के सिहाली निवासी बाइक सवार रामसेवक (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed