{"_id":"6a023637a66f3b85380b4b67","slug":"two-year-old-girl-drowns-in-pond-in-front-of-house-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167310-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर के सामने तालाब में डूबी दो साल की मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर के सामने तालाब में डूबी दो साल की मासूम, मौत
Tue, 12 May 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 12 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर के चंदनापुर गांव में सोमवार शाम घर के सामने तालाब में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सूरज की पुत्री आरुषि (2) घर के बाहर खेल रही थी। वह घर के सामने बने तालाब के पास पहुंच गई। इस दौरान पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरी।
काफी देर तक बच्ची के नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम तालाब में पड़ी मिली। परिजन तत्काल उसे सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
कल्याणी नदी में मिला मजदूर का शव
फतेहपुर के कुतबापुर गांव निवासी सुनील चौहान (40) की रविवार शाम कल्याणी नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार शाम वह गांव के पास से निकली कल्याणी नदी में नहाने गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में सुनील का शव उतराता पाया।
पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई थी, मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती और इकलौती पुत्री वैष्णवी (8) को छोड़ गए हैं।