फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two vehicles running on the roads without fitness for nine years were seized

Barabanki News: नौ साल से बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे दो वाहन सीज

Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles running on the roads without fitness for nine years were seized
बाराबंकी। सड़कों पर नियमों को ठेंगा दिखाकर फर्राटा भर रहे वाहनों पर शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने सख्ती की। कुर्सी क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो वर्ष 2017 से बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बिना टैक्स अदा किए लगातार संचालित हो रहे थे। नौ साल से नियमों की अनदेखी कर रहे इन वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पीटीओ रविचंद्र त्यागी की अगुवाई में चले अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों वाहनों की फिटनेस अवधि वर्षों पहले समाप्त हो चुकी थी और वाहन स्वामियों ने परिवहन कर भी जमा नहीं किया था। नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। चेकिंग के दौरान कई अन्य वाहनों की भी जांच की गई। ओवरलोडिंग करते पाए गए वाहनों को सीज कर दिया। पीटीओ ने कहा कि बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहन न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed