{"_id":"667a0582abf6fbe037095834","slug":"two-teenagers-who-went-to-take-bath-in-gomti-were-washed-away-one-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119423-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोमती में नहाने गए दो किशोर बहे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोमती में नहाने गए दो किशोर बहे, एक की मौत
Tue, 25 Jun 2024 05:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के अवसानेश्वर घाट पर नहाने गए चार किशोरों में से दो बहाव तेज होने के कारण बह गए। इस दौरान एक किशोर को तो साथियों ने बचा लिया मगर दूसरे किशोर की जान चली गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद उसका शव पानी में मिला। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक लखनऊ में अपने परिवार के साथ पूड़ी-सब्जी की दुकान लगाता था।
सोमवार को थाना कोठी के चांदूपुर गांव निवासी जय श्रीराम का पुत्र देवराज (16) अपने चचेरे भाई रामप्रताप, शिवम कुमार व छेदा मियां का पुरवा गांव के मित्र लवकुश के साथ कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गया था। इसके बाद चारों साथी दोपहर में करीब एक बजे गोमती में स्नान करने लगे। इसी दौरान देवराज व लवकुश गहरे पानी में चले जाने के कारण बहकर डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर साथ मौजूद रामप्रताप ने लवकुश का हाथ पकड़ कर किसी तरह ऊपर खींच कर डूबने से बचा लिया लेकिन देवराज बहाव में बह कर लापता हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व किशोरों के परिजनों को दी।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में देवराज की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शाम को चार बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर जलकुंभी के नीचे देवराज का शव मिला। मृतक के बड़े भाई रविकुमार बताया तीन भाइयों व दो बहनों में देवराज सबसे छोटा था। पिता की बचपन में मौत के बाद तीनों भाई मां मीना देवी के साथ लखनऊ में रहते थे। मृतक लखनऊ लोहिया पार्क के पास पूड़ी सब्जी की दुकान लगाने में सहयोग करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नदी में नहाने के दौरान चारों दोस्त मोबाइल पर वीडियो रील बना रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण इनमें से दो किशोर डूबने लगे। हालांकि डूबने से बचाए गए किशोर लवकुश ने वीडियो रील न बनाने की बात कहते हुए बताया कि नदी के किनारे एक भैंस के मूत्र त्याग करने के कारण ही अचानक वह आगे की तरफ गहरे पानी में चले गए थे।
मृतक देवराज के चचेरे भाई शिवांश का रविवार को जन्मदिन था। चारों दोस्त एक दिन पहले जन्मदिन पार्टी के लिए गांव चांदूपुर पहुंचे थे। शिवांश का बड़ा भाई शिवम, रामप्रताप व लवकुश लखनऊ से एक साथ गांव पहुंचे और वापस जाने से पहले अवसानेश्वर दर्शन के लिए गए थे। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।