{"_id":"67d5d99172be2011850065d0","slug":"two-teenagers-died-by-drowning-in-saryu-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135244-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरयू में डूबकर दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरयू में डूबकर दो किशोरों की मौत
Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर क्षेत्र में सरयू नदी के लोढ़ेमऊ घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड़। -संवाद
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से पुलिस ने दोनों के शव नदी से निकलवाए। दो दिन से दोनों के घर में चूल्हा नहीं जला है।
पुलिस के अनुसार टिकैतनगर की ग्राम पंचायत कोठरी गौरिया के तेजई का पुरवा गांव निवासी रविंद्र (15) व ऋषभ (16) होली खेलने के बाद गांव से करीब डेढ़ किमी दूर सरयू नदी के लोढ़ेमऊ घाट पर गए व नहाने लगे। अचानक चीख-पुकार मची तो आसपास मौजूद कुछ ग्रामीण दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पुलिस आ गई।
तैरना जानने वाले कुछ ग्रामीण नदी में उतरे। स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से एक घंटे बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह व सीओ रामसनेहीघाट समीर सिंह भी पहुंच गए। पुलिस किशोरों को टिकैतनगर सीएचसी लेकर पहुंची जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।