फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two people including teenager killed in road accidents, two injured

सड़क हादसों में किशोरी समेत दो लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 17 Dec 2017 11:23 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 17 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two people including teenager killed in road accidents, two injured
बाराबंकी। हाईवे पर गोल्डन ब्लासम के पास हुई दुर्घटना में मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली में रवोिवार को सफेदाबाद के पास संदौली मोड़ के पास थाना सतरिख अंतर्गत संदौली उमरपुर गांव निवासी अफसाना (15) पुत्री दादा लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लखनऊ की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रहे एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से किशोरी वाहन के आगे आ गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे अन्य कई वाहन भी उसके शरीर को कुचलते हुए निकल गये। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया की मृतका एक नट बिरादरी के परिवार से ताल्लुक रखती है उसके परिवारीजन मजदूरी कर जीवन यापन करते है। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता किया जा रहा है। 

दूसरा हादसा असंद्रा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सूरजपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद जहां ट्रक पलट गया वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पेड़ से टकरा गई जिससे ट्रैक्टर चालक रामराज(28) निवासी ग्राम खरिकाफूल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुस्लिम व जगदीश रावत घायल हो गए। 


हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed