{"_id":"57eabefc4f1c1b073d575139","slug":"two-people-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू मरीजों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हैदरगढ़ निवासी एक महिला की लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। वहीं, देवा नगर पंचायत के सभासद के बेटे की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में डेंगू के कारण मौत हो गई।
कुर्सी क्षेत्र में एक बालिका समेत तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर परिवारीजनों ने इन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरदगढ़ में भी एक युवक डेंगू के चपेट में आ गया है। डेंगू से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को डेंगू से एक अधिवक्ता समेत चार लोगों ने दम तोड़ा था। मंगलवार को एक महिला और एक बालक की मौत हो गई। हैदरगढ़ के घोसियाना निवासी शरीफ नाई की पत्नी हसीमुल्लनिशां पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़त थी।
विज्ञापन
जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। देवा नगर पंचायत के सभासद आलम कुरैशी के बेटे अकरम (12) को भी डेंगू हो गया था। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा था।
तबीयत बिगड़ने पर उसे मंगलवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। जहां शाम को उसने भी दम तोड़ दिया। हैदरगढ़ के सब्जी मंडी निवासी सुऐब (25) भी डेंगू की चपेट में आ गया है। कुर्सी के लोहराहार मजरे बहरौली निवासी मुशीर की पुत्री खुश्बू (10) डेंगू की चपेट में है।
परिवारीजनों ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से बुखार आ रहा था। कुर्सी कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। हालत मेें सुधार न होने ब्लड की जांच कराई गई तो डेंगू रोग की पुष्टि हुई है।
इसी क्षेत्र के जयकरनपुर निवासी जैस (30) पुत्र अशरफ और अनिल (28) पुत्र प्यारेलाल भी डेंगू रोग की चपेट में आ गए हैं। परिवारीजनों ने बताया कि बुखार आने पर पहले जिला अस्पताल में दिखाया, हालत में सुधार न होने पर सोमवार को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों ने जांच कराई तो डेंगू रोग की पुष्टि हैं। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह का कहना है कि चार मरीज डेंगू से पीड़ित मिलने की जानकारी नहीं है। संबंधित पीएचसी के चिकित्सक को भेजकर जांच कराई जाएगी।