फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two on the chairman, seven objections came on the reservation of wards

Barabanki News: अध्यक्ष पर दो, वार्डों के आरक्षण पर आईं सात आपत्तियां

Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two on the chairman, seven objections came on the reservation of wards
वार्डों पर आईं आपत्तियों का जिले पर ही किया जाएगा निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकायों के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां लेने की समय सीमा समाप्त हो गई है। नगर पंचायत दरियाबाद व जैदपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिनका निस्तारण शासन स्तर पर होगा। जबकि अलग-अलग निकायों के सात वार्डों के लिए आपत्तियां दर्ज की गई हैं, इनका निस्तारण डीएम की देखरेख में किया जाएगा।
नगर पंचायत जैदपुर व दरियाबाद में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक आपत्ति नगर विकास विभाग में दर्ज कराई गई हैैं। जैदपुर सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राजन बक्सोर ने अनुसूचित वर्ग के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की है। वहीं दरियाबाद के जमशीर खान ने पिछड़ा वर्ग महिला के स्थान पर अनुसूचित वर्ग के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को अंतिम दिन वार्डों पर तीन आपत्तियां आई हैं। इनमें नवसृजित नगर पंचायत रामसनेहीघाट के वार्ड संख्या दो दलसिंहपुर के लिए भी आपत्ति आई है। यहां के अजय कुमार यादव ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अनुसूचित वर्ग के लिए वार्ड को आरक्षित किया गया है, जबकि यहां एससी मतदाता सिर्फ 238 हैं, जबकि ओबीसी मतदाताओें की संख्या 669 है। ऐसे में वार्ड को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। इसके अलावा दरियाबाद के वार्ड संख्या दो मिर्दहन दक्षिणी के जब्बार अली ने बताया कि वार्ड 20 वर्षों तक अनारक्षित रहा। इसके बाद अनुसूचित वर्ग को नेतृत्व का मौका दिया गया। अब इस सीट को अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ओबीसी को अब तक मौका नहीं दिया गया है। वहीं टिकैतनगर नगर पंचायत के निसार अहमद ने वार्ड संख्या तीन को एससी के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति जताते हुए पिछड़ा वर्ग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नगर पालिका नवाबगंज के वार्ड संख्या 21 सरावगी, नगर पंचायत सतरिख के वार्ड कायस्थाना प्रथम, बेलहरा के वार्ड संख्या आठ मोहारी, देवा के वार्ड संख्या दो कचेहरान प्रथम के लिए आपत्तियां आ चुकी हैं। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के जारी निर्देशों के क्रम में वार्डों की आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed