फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two new bridges will be built on Jamuria in the city for Rs. 6 crores.

Barabanki News: शहर में जमुरिया पर छह करोड़ से बनेंगे दो नए पुल

Tue, 31 Dec 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two new bridges will be built on Jamuria in the city for Rs. 6 crores.
पटेल चौराहे के निकट इसी पुल को तोड़कर बनाया जाएगा नया पुल।  -संवाद
बाराबंकी। शहर से गुजर रहे जमुरिया नाले पर दो नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों की लंबाई 30-30 मीटर होगी और निर्माण पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों पुलों के निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और मार्च से पहले निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इन पुलों के बनने से लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर आवागमन में आसानी होगी, साथ ही छह मोहल्लों की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर के छोटे-छोटे नालों का पानी जमुरिया नाले में समाहित होता है जो शहर के बीच से बहता हुआ रेठ नदी में मिल जाता है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहे के पास एक पुल है जो 50 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और जर्जर हो गया है। यह शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है लेकिन पुराने पुल से जलनिकासी ठीक से नहीं हो पाती।
विज्ञापन


इसलिए पुराने पुल के स्थान पर तीन करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल बनाया जाएगा। इस पुल की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई आठ मीटर होगी। दूसरी ओर, जमुरिया नाला शहर के कोठीडीह और जगनेहटा मोहल्ले के बीच से भी गुजरता है। इस क्षेत्र में तेजी से नई आबादी विकसित हो रही है और लोग चंद मीटर की दूरी तय करने के लिए लंबा रास्ता अपनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यहां भी तीन करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसके बनने से इन दोनों मोहल्लों के बीच की दूरी कम होगी और बड़ेल, लखपेड़ाबाग, आवास विकास जैसे मोहल्ले भी जुड़ जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप इन इलाकों की जमीन की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed