फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two murder

विवाहिता व युवक की हत्या

Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
two murder
महादेवा/ निंदूरा (बाराबंकी)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में विवाहिता व युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। दोनों घटनाओं में परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मौके के हालात भी परिवारीजनों के आरोप को जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी अरविंद वर्मा अलियापुर गांव में अनुबंध के खेत पर सोमवार को धान की रोपाई करा रहा था। शाम को रोपाई कर रहे सभी मजदूर अपने घर चले गए थे। रात में काफी देर तक अरविंद घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात लोधौरा गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ के सहारे अरविंद को नीचे पड़ा देखा गया।
विज्ञापन

परिवारीजन करीब पहुंचे और उसे छुआ तो बेजान शरीर जमीन पर लुढ़क गया। उसके नाक से खून निकल रहा था तो गले पर चोट के निशान थे। यह देख भाई प्रदीप वर्मा ने पुलिस को अरविंद की हत्या होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना घर पहुंची तो वहां मौजूद पत्नी सुंदरी, बेटी शगुन, बिट्टू व छोटी का रो-रोकर बेहाल थे। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबापुरवा गांव में विवाहिता नीतू (23) की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि उसने तीन वर्ष पहले अपनी बेटी नीतू का विवाह बाबापुरवा निवासी बबलू यादव के साथ किया था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे।
मंगलवार को दहेज की मांग पर पति, सास व ननद ने मिलकर बेटी की हत्या कर शव को साड़ी के फंदे पर लटका दिया। रिश्तेदारों से सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां देखा तो उसके पैर भूमि पर रखे थे। जबकि उसके पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाने की बात की जा रही थी।

थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका के पिता ने पति बबलू यादव, सास, चचिया ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed