फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two meter road widening on subeha road from 110 crore soon

Barabanki News: 110 करोड़ से चौड़ा होगा 47 किमी बाराबंकी-सुबेहा मार्ग

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Two meter road widening on subeha road from 110 crore soon
बाराबंकी से जैदपुर जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिला मुख्यालय से जैदपुर-देवीगंज और सिद्धौर होते हुए सुबेहा तक जाने वाली सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। इस सड़क पर आवागमन का दबाव बढ़ने पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इस सड़क को और चौड़ा बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब 47 किलोमीटर लंबी सड़क 110 करोड़ रुपये से पूरी तरह से बदल दी जाएगी। इस जर्जर सड़क से गुजरने वाले करीब 20 से 25 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बाराबंकी जिला मुख्यालय से तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आधा दर्जन से अधिक प्रमुख सड़कें निकलती है। इन्हीं में एक सड़क पल्हरी चौराहे के पास से निकलती है और जैदपुर, सिद्धौर देवीगंज होते हुए सिद्धौर तक जाती है।
विज्ञापन

अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले के दक्षिणी हिस्से समेत करीब आधे जिले के लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। करीब 10 साल पहले बनी यह सड़क अब बहुत जर्जर हो गई है। पूरी सड़क में हजारों गड्ढे हैं, इसी माह इन गड्ढों को भरने का काम भी हुआ है। एक साल पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस सड़क का इस्टीमेट बनाकर मुख्य अभियंता को भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इसका सर्वे किया। सड़क अभी करीब साढ़े पांच मीटर लंबी है मगर अब इसे साढ़े सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के अलावा इस सड़क को भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए मजबूत बनाया जाएगा।

विभाग ने 110 करोड़ रुपए का इस्टीमेट बनाकर मुख्य अभियंता को भेज भी दिया है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिवि इं. आरके राम ने बताया कि सड़क को मजबूत व चौड़ा करने में करीब 110 करोड़ रुपया खर्च होगा। इस सड़क को लेकर विधानसभा में भी सवाल उठाया गया था। बजट मिलते ही निर्माण की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed