{"_id":"67196e5620e959232a08b2e4","slug":"two-matches-ended-in-a-draw-in-dangal-barabanki-news-c-315-1-brp1007-126804-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दंगल में बराबरी पर छूटे दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दंगल में बराबरी पर छूटे दो मुकाबले
Thu, 24 Oct 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। -संवाद
देवा (बाराबंकी)। देवा मेला परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जुटे नामचीन पहलवानों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। इस दौरान मुकाबला जीतने के लिए सभी ने जमकर दांवपेंच आजमाए। पहली कुश्ती बबलू पहलवान फतेहपुर और खालिक पहलवान मुरादाबाद के बीच हुई जिसमें खालिक पहलवान विजयी हुए। इसके बाद दूसरी कुश्ती अमान फुलवारी और कलीम काला खीरी के बीच हुई जिसमें अमान विजयी रहे।
इससे पूर्व दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ दंगल कमेटी के सचिव चौधरी अशीरुद्दीन अशरफ ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की तीसरी कुश्ती काली घटा पहलवान और राना कुरेशी पहलवान के बीच हुई जिसमें राना कुरेशी पहलवान ने काली घटा पहलवान को चित कर दिया।
इसके बाद समीर पहलवान और रिजवान पहलवान मुरादाबाद के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा और अंत तक जीत हार का फैसला नहीं हो सका। ऐसे में मुकाबला बराबरी पर जाकर छूटा। खलील पहलवान मुरादाबाद और भराव पहलवान हरिद्वार के बीच काफी देर तक चली जोर आजमाईश के बावजूद भी कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन
राजा कुरैशी और काली घटा पहलवान के बीच हुए मुकाबले में राजा कुरैशी ने विरोधी की चित कर जीत हासिल की। इसके बाद मुकाबला मोनू पहलवान पंजाब और साबिर पहलवान अलीगढ़ के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में मोनू पहलवान ने साबिर बेहतर दांव लगाकर चित कर दिया।
संजय पहलवान कन्नौज और ओमप्रकाश पहलवान ग्वालियर के बीच हुई कुश्ती में ओम प्रकाश पहलवान ग्वालियर विजई रहे। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य फव्वाद किदवाई, शिब्बू चौधरी, एडवोकेट गामा पहलवान व अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।