फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed, two injured in speed

रफ्तार ने ली दो की जान, दो घायल

Fri, 16 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 16 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in speed
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। मोहम्मदपुर चौकी क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। उधर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा संपर्क मार्ग पर टाटा लोडर की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन


पहला हादसा शहर कोतवाली के मोहम्मदपुर चौकी क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ। शुक्रवार की दोपहर कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा निवासी राधेश्याम गुप्ता का बेटा मनोज गुप्ता (25) अपनी बाइक से सफेदाबाद की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। आननफानन चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर कानपुर में रहने वाले मनोज के परिवारीजन व रिश्तेदार यहां पहुंचे। मनोज के साले अमित ने बताया कि वह लखनऊ के तिवारीगंज स्थित गोयल टावर में बीते दो साल से पत्नी के साथ  रहता था। वहां रहकर केमिकल सप्लाई का काम करता था। उधर, मोहम्मदपुर चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। थाना क्षेत्र के रसौली निवासी अकील का बेटा अरफाज (18) शहर के पल्हरी स्थित पंडित पेंटर के यहां नौकरी करता था। शुक्रवार को करीब तीन बजे वह साइकिल से रेगमाल लेने के दुकान से निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ कर निकल गया।

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह व चौकी इंचार्ज पंडित त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने हंगामा कर रहे लोगों को मुकदमा दर्ज कर चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तीसरा हादसा लोनीकटरा क्षेत्र में हुआ। जहां शुक्रवार को नरेंद्रपुर मदरहा गांव निवासी रामप्रकाश (28) बाइक से त्रिवेदीगंज जा रहा था। नरेंद्रपुर मदरहा संपर्क मार्ग पर तेज गति आ रहे टाटा लोडर की टक्कर से घायल हो गया। बाइक चला रहा रामप्रकाश हेलमेट नहीं लगाए था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया।


जहां से हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने कहा दुर्घटना की सूचना पर टाटा लोडर की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed