फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed including student, 12 injured in accident

हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, 12 घायल

Sat, 01 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 01 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two killed including student, 12 injured in accident
देवा मार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा व एक महिला की मौत हो गई। जबकि मृतक छात्रा के भाई समेत 12 लोग घायल हुए है। कोतवाली रामसनेहीघाट के पास शनिवार की सुबह परीक्षा देने जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक कार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला बाइक से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि फतेहपुर के पास मैजिक व ट्रैक्टर में टक्कर से करीब छह लोग घायल हुए है। पुलिस ने मृतक छात्रा व महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।                        
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भगवान पुर गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा मानसी उर्फ ज्योति (19) पुत्री रमा शिव पांडेय व उसका भाई जितेंद्र (14) शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने कोटवा सड़क साइकिल से जा रही थी। तभी हाईवे पर बड़ेला नारायन पुर गांव के निकट पीछे से आ रही कार ने छात्रा की साइकिल में ठोकर मारते हुए डिवाइडर फांदते हुए खेत में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में जहां मानसी उर्फ ज्योति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसका भाई जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस कार से यह हादसा हुआ है उसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ है लेकिन चालक मौके से भाग निकला है।

इस संबंध में कोतवाल राम राज सरोज ने बताया की दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन कार का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में नाका सतरिख के पास लखनऊ के बक्शी तालाब निवासी शाहीन (25) पत्नी अमीन अपने देवर नईम के साथ शनिवार को बाइक से मायके सफदरगंज के दादरा गांव जा रही थी।

तभी बाइक के पहिया में बुर्का फंसने से महिला नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामउ के पास शनिवार को करीब 12:30 बजे देवा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर फतेहपुर से सवारियों को भरकर आ रही टाटा मैजिक में जा भिड़ी।

इस हादसे में मैजिक पर सवार थाना बदोसरॉय क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी आलम, मन्नतुल , अलीसुन बानो, कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला नालापार उत्तरी निवासी उमेकुसुम, कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बिलौली निवासी नसीमुन, खलीकुन, सुल्तान समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


इसी हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक भी चोटिल हुए हैं जिनके बारे में पता नहीं लग सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, टाटा मैजिक कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed