{"_id":"57b74bf34f1c1ba2506ed050","slug":"two-killed-in-road-accidents-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की गई जान, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की गई जान, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर क्षेत्र में हुए हादसे का कारण ट्रिपलिंग करना बताया जा रहा है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बदनेवा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी बाइक सवार मंजीत (31) पुत्र कंहैयालाल निवासी सरसौंदी थाना देवा व साथी संदीप (28) व शंकर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें बाइक चालक मंजीत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना गुरुवार की देर रात को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुई। जहां गंगापुर गांव निवासी राजेश (31) पुत्र रामऔतार अपने साथी लखनऊ के गोसांईगंज थाना क्षेत्र के केली गांव निवासी रामू पुत्र बेचालाल के साथ लोनीकटरा गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। मार्ग पर बीरमखेड़ा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।
घायल को एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन राजेश को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर चले गए। वहां पर इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा घटना की सूचना मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।