फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two Government Industrial Training Institutes will be hi-tech

Barabanki News: हाईटेक होंगे दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two Government Industrial Training Institutes will be hi-tech
 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरौलीगौसपुर।   -संवाद
बाराबंकी। जिले के दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (जीआईटीआई) को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर स्थित आईटीआई को हाईटेक बनाने के लिए शासन ने करीब आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से दोनों संस्थानों में आधुनिक कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कक्ष बनाए जाएंगे जिससे छात्रों को उन्नत तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन


शासन द्वारा बनीकोडर आईटीआई को 3.54 करोड़ रुपये जबकि सिरौलीगौसपुर आईटीआई को 4.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आरएनएसएस संस्था को सौंपी गई है। अभी तक इन दोनों संस्थानों में पुराने पैटर्न पर प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन अब यहां विभिन्न ट्रेडों के छात्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस कार्यशालाओं में प्रशिक्षण मिलेगा। इससे न केवल उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन की यह योजना व्यावसायिक शिक्षा कौशल विभाग और उद्यमशीलता अनुभाग द्वारा चलाई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इसी साल आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं को मिलेंगे बेहतर कॅरिअर के अवसर
प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है। बाराबंकी को विकास परियोजनाओं की सौगातें लगातार मिल रही हैं। आईटीआई को हाईटेक करने की इस पहल से बाराबंकी के युवा तकनीकी रूप से सशक्त होंगे और उन्हें बेहतर कॅरिअर के अवसर मिलेंगे।
- सतीशचंद्र शर्मा, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed