{"_id":"69a3e44c16b4a5617f052cc0","slug":"two-farmers-died-after-being-electrocuted-by-an-electric-pole-in-barabanki-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो किसानों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो किसानों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान
Sun, 01 Mar 2026 12:31 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:31 PM IST
सार
बाराबंकी में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। एक को बचाने में दूसरे की भी जान चली गई। घटना खेत में लगे पोल के पास की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो किसानों की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत की ओर जा रहे थे। घटना से घरों में कोहराम मच गया। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान रामकुमार पाल (50) सुबह खेत की ओर जा रहे थे। खेत में लगे विद्युत पोल में करंट आ रहा था, वह बगल से निकलते समय उससे छू गए तो करंट की चपेट में आ गए। इससे तड़पने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के ही साहेब प्रसाद पाल (52) मंदिर से लौट रहे थे। वह रामकुमार को बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी उसी खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही समय में दोनों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भी बचाने की कोशिश की
खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने शोर सुना तो दौड़ लगाई। डंडों के सहारे दोनों को पोल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।