फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Boy drowns in pond

Barabanki News: तालाब में डूबकर बालक की मौत

Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Boy drowns in pond
फखरपुर। झपणवा घाट स्थित तालाब में मंगलवार शाम नहाने गए नौ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी सत्यम पासवान (09) कुछ दिन पहले फखरपुर के बिबियापारा निवासी अपने मामा सिकंदर के घर आया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर साथ मौजूद बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और सीएचसी फखरपुर ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed