{"_id":"699b68e0c1d5a2ba0200fe3b","slug":"two-elderly-people-died-in-accidents-one-is-yet-to-be-identified-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159704-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में दो बुजुर्गों की मौत, एक की पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में दो बुजुर्गों की मौत, एक की पहचान नहीं
Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
- रामनगर में साइकिल सवार किसान को लगी कार की टक्कर
- फतेहपुर में सड़क पर घायल मिले वृद्ध की अस्पताल में मौत
फोटो- 37
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर/फतेहपुर। सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें एक सड़क पर घायल हालत में मिले थे और अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी किसान विजय तिवारी (60) रविवार शाम चार बजे साइकिल से रामनगर कस्बे की बड़ी बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। इस दौरान रामनगर ब्लॉक के सामने बाराबंकी बहराइच हाईवे पार करते वक्त बहराइच जा रही तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर साइकिल में लगी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय तिवारी को सीएचसी रामनगर से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं। रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कार कोतवाली लाई गई है।
वहीं, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में देवा मार्ग पर डडियामऊ गांव के निकट शनिवार देर रात सड़क किनारे करीब 58 वर्षीय बुजुर्ग घायल हालत में पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाई, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया सड़क दुर्घटना है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।