{"_id":"6a95cbe63fe40a34fb016727","slug":"two-drivers-killed-in-separate-accidents-on-the-kanpur-highway-barabanki-news-r-13-1-knp1055-1898427-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कानपुर हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कानपुर हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो चालकों की मौत
Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। दोनों ही चालक बाराबंकी जिले के रहने वाले थे। पहले हादसे में हुसैन नगर चौराहे पर सड़क घेरकर खड़े गिट्टी लदे ट्रक से पीछे से आ रहा एक खाली ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक के चालक की केबिन में फंस जाने से मौत हो गई। बाराबंकी जिले के थाना असंधरा के परवानी का पुरवा गांव निवासी दीपक (36) पुत्र छविलाल कानपुर के स्वास्तिक ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता था।
छोटे भाई धीरज ने बताया कि दीपक पांच साल से ट्रक चला रहे थे। शनिवार को वह घर से ट्रक लेकर निकले थे। रविवार की रात खाली ट्रक लेकर लखनऊ आ रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली के हुसैननगर चौराहे के पास गिट्टी लदे खड़े ट्रक में पीछे से उनका ट्रक भिड़ गया। दीपक ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर किला चौकी इंचार्ज उग्रसेन और ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल साहू पहुंचे और लोगों की मदद से केबिन काटकर निकाला।
जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने परीक्षण बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पति की मौत से पत्नी निशा देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। चार बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा भी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास हुआ। जहां डिवाइडर में फंसे डंपर को देखने उतरे चालक को पीछे से आ रहे एक डंपर ने अपनी चपेट में लेक रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाराबंकी के थाना देवा के सरैयां निवासी चालक रामू यादव (51) लखनऊ से खाली डंपर लेकर कानपुर जा था। हाईवे पर आशाखेड़ा गांव के डंपर बेकाबू होकर हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा कर फंस गया।
चालक डंपर को देखने नीचे उतरा ही था कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर रामू को रौंदते हुए चला गया। चालक की मौत की सूचना से घर पर मातम पसर गया। पति की मौत से पत्नी रेनू, तीन बेटियां पिंकी, अंशिका, अंकिता और बेटे नरेंद्र और अमन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।