फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two died while father and son in critical condition when speeding truck rammed into car in Barabanki

UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाबा समेत दो की मौत; पिता-पुत्र की हालत नाजुक

Sat, 28 Dec 2024 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाबा समेत दो की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Two died while father and son in critical condition when speeding truck rammed into car in Barabanki
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर हुआ। मूल रूप से बहराइच जिले के हर्दी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी राम प्रताप तिवारी (80), उनके पुत्र चुनऊ तिवारी (55), नाती आनंद बाजपेई (55) और नाती के दोस्त नीरज बाजपेई (30) के साथ दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए कर दिया रेफर

सागर पब्लिक स्कूल के पास लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रहे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। सूचना पर बड्डूपुर और कुर्सी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात बहाल कराया

वहां पर इलाज के दौरान राम प्रताप तिवारी और नीरज बाजपेई की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed