फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

बेकाबू वाहनों की चपेट में आकर माली समेत दो की मौत

Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। मसौली व लोनीकटरा थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसों में साइकिल सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा बुधवार रात तो दूसरा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। मौतों के बाद थाने से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक परिवारीजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई। क्षेत्र के मलौली गांव निवासी जानकी प्रसाद सैनी (50) वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय मसौली में माली पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर भयारा मोड़ के निकट पीछे से आई सफेद रंग की कार साइकिल में टक्कर मारकर चली गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने घायल को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जानकी भूमिहीन था। उसके चार पुत्र हैं जिसमें दो की शादी हो चुकी है। परिवार के मुखिया की मौत से सभी आहत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुुर्घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अलादादपुर गांव के पास बुधवार देर शाम हुई। हैदरगढ़ के बेलहरी गांव निवासी अशोक कुमार यादव (40) लखनऊ में एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। रोज की तरह रात में वह लखनऊ से बाइक द्वारा लौट रहे थे। इस दौरान लोनीकटरा के पास अलादादपुर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट लगाये था लेकिन वाहन उसके धड़ के ऊपर से होकर गुजर गया।

बाइक पर तीन सवारी, टक्कर मारकर कार पलटी
असंद्रा। असंद्रा थाना क्षेत्र के दांदूपुर लकड़िया गांव निवासी रामबोध अपनी पत्नी राजकुमारी व रमापति के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से जा रहे थे। इस दौरान देवीगंज से सुबेहा मार्ग पर पठकनपुरवा के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। इस हादसे में रामबोध घायल हो गये जबकि कार सवार सफदरगंज के किशनपुर गांव निवासी देवेश बाजपेई बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed