{"_id":"60c10bb98ebc3e791a366316","slug":"two-died-in-road-accident-barabanki-news-lko581735491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/ कुर्सी (बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सुनीता देवी (45) अपने पुत्र कुलदीप के साथ बुधवार की सुबह साइकिल से घर जा रही थी। ग्राम पहपतपुर के पास पिपरमिंट पेराई के लिए पिपरमिंट लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार महिला सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र कुलदीप घायल हो गया। अचानक महिला की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अन्नीपुर निवासी राजेंद्र (35) मंगलवार को निंदूरा किसी काम से गया था। वहां से रात करीब 10 बजे साइकिल से अपने घर लौट रहा था। खरिहानी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। ओदार चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।