फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, सात घायल

Wed, 24 Feb 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। रसौली कस्बा के निकट अयोध्या हाईवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद क्षतिग्र? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार को थाना दरियाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आलम उर्फ गुड्डू (35) अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से बाराबंकी जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही ग्राम तलहा मजरे रसौली के निकट पहुंचे कि तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये और आलम की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। जबकि उसका चालक भाग निकला है।
वहीं दूसरा हादसा भी इसी इलाके में हुआ। जहां पर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सतबिसावा निवासी रमेश वर्मा (41) सोमवार को ट्रैक्टर चालक अरविंद वर्मा निवासी शेरपुर के साथ आलू लेकर सफदरगंज कोल्ड स्टोरेज गये थे। वापसी के दौरान लक्षबर बजहा गांव के पास जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रास हुई वैसे ही सामने वनरोज आ गया जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर गहरी खाई में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक तो खुद बचकर निकला परंतु ट्रैक्टर पर बैठा रमेश नीचे आ गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन जब तक अस्पताल ले जाते इससे पूर्व रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

टेम्पो पलटा, सात घायल
फतेहपुर इलाके के भीकमपुर गांव से एक परिवार के सात लोग टेम्पो पर सवार होकर मवई जा रहे थे। रास्ते में डड़ियामऊ के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते टेम्पो में सवार सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी विपिन कुमार (34) इनकी पत्नी सुशीला देवी (30), पुत्री जानकी (4) व रिश्तेदार ऊषा देवी (35), अनीता देवी (32) इनकी पुत्री संजू (4) व काव्या (2) घायल हो गए जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed