{"_id":"690a5cd278d238cb84092dd8","slug":"two-died-during-treatment-all-eight-people-in-the-car-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151120-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो की इलाज के दौरान मौत, कार सवार आठों लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो की इलाज के दौरान मौत, कार सवार आठों लोगों की मौत
Wed, 05 Nov 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि दो घायलों ने रात एक बजे के बाद केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
फतेहपुर कस्बे के भाजपा नेता गिरधर गोपाल की बिना नंबर की नई अर्टिगा कार लेकर कस्बे के मौलवीगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी (55) अपने परिवार के साथ कानपुर के बिठूर से लौट रहे थे। देवा इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे कल्याणी नदी पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक व कार में जोरदार भिड़ंत हुई और कार के परखचे उड़ गए।
जिसमें प्रदीप रस्तोगी, पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन (35), पुत्र कृष्णा (15), कार चालक खड़ेहरा गांव के श्रीकांत (40), दुकान पर काम करने वाले मोहम्मदपुर खाला के महेंद्र मिश्र उर्फ बाला (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मोहम्मदपुर खाला के ही किशोर विष्णु नाग (15) व दादनपुर गांव के इंद्रकुमार मिश्र (50) को जिला अस्पताल से केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। इनके सिर में गंभीर चोट थी। काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन
डॉक्टर रक्त देकर ऑपरेशन की तैयारी में थे मगर रात में इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इनके शवों का पोस्टमार्टम लखनऊ में किया गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच की तो ट्रक फतेहपुर के ही नीरज नाग का निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी आठों लोगों की मौत हुई है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।