फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two died due to electrocution, parents got scorched in saving

Barabanki News: करंट लगने से दो की मौत, बचाने में माता-पिता झुलसे

Wed, 21 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two died due to electrocution, parents got scorched in saving
- बाथरूम की टोंटी व पंखे में करंट उतरने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- सुबेहा व कोठी थाना क्षेत्र मे घटना के बाद परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बिजली का करंट लगने से एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बाथरूम की टोंटी व पंखे में करंट उतरने आने के कारण हुआ। सुबेहा थानाक्षेत्र में घटित घटना में करंट से चिपके पुत्र को बचाने की कोशिश में माता पिता भी झुलस गए। पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन हादसों से दोनों ही परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के नीमामऊ ग्राम पंचायत के मजरे सटेहटा गांव में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे करीब गांव निवासी भूपेंद्र तिवारी विक्की (30) घर के अंदर बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान बाहर लगे सबमर्सिबल पंप से करंट बाथरूम में लगी टोंटी में उतर आया। बिजली का करंट लगने से चीखे भूपेंद्र की आवाज सुनकर उसके पिता गया बख्श तिवारी व माता आशा तिवारी भी उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने बमुश्किल तीनों को करंट से छुड़ाया। करंट से झुलसे तीनों को सुबेहा से हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता गया बख्श तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक भूपेंद्र का विवाह चार माह पहले ही हुआ था।
विज्ञापन

करंट लगने का दूसरा हादसा कोठी थाना क्षेत्र में हुआ। यहां बीते मंगलवार की रात एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की पंखे में उतरा करंट लगने से मौत हो गई। उस्मानपुर गांव निवासी कीर्तिवर्धन सिंह एक दवा कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम वह घर लौट कर मेज पर रखे चलते पंखें को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी कोठी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में पीड़ित ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी ढाई साल पहले शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवित रहने की आस में शव लेकर पहुंचे लखनऊ
सटेहटा गांव के युवक भूपेंद्र को सीएचसी में मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि करंट से मौत होने के 12 घंटे बाद तक व्यक्ति को उचित इलाज मिलने पर जीवित रहने की संभावना रहती है। इस पर परिवार के लोग मृतक भूपेंद्र के शव को लेकर लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंच गए। यहां भी चिकित्सकों ने परीक्षण बाद भूपेंद्र को पुन: मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed