{"_id":"6052586a8ebc3e590a004829","slug":"two-died-barabanki-news-lko570088931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक युवक व छात्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक युवक व छात्र की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक व एक छात्र की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात अयोध्या हाईवे पर बड़ेल के पास पैदल जा रहे सुनील कुमार (25) निवासी ग्राम इमलिया थाना असंद्रा को पुलिस का लोगों लगी एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक को स्थानीय पुलिस व आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन सुधीर ने बताया कि सुनील दिल्ली में नौकरी करता था और वहीं से घर आ रहा था। बताया कि मंगलवार रात दिल्ली से आकर बाराबंकी हाईवे पर बस से उतरकर पैदल जा रहा था तभी उसे कार ने टक्कर मारी है। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता कर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर अलीनगर गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र खुर्शीद (16) मंगलवार की शाम स्कूल छूटने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। तभी इसी गांव के ही एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल छात्र को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।