फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two died and two injured in separate accidents in Barabanki police trying to trace accused drivers

Barabanki News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी चालकों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 06:00 PM IST
सार

बाराबंकी में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालकों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Two died and two injured in separate accidents in Barabanki police trying to trace accused drivers
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहनों और उनके चालकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी सुनील कुमार (31) बुधवार रात बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे रीवा सींवा कस्बा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी, घूंघतेर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सुनील मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन


वहीं, असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली गांव निवासी उदयभान सिंह गुड्डू (48) का शव बुधवार देर रात बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर नूरपुर गांव के पास मिला। पुलिस के अनुसार, उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। मृतक अविवाहित था। किसी कार्य से नई सड़क कस्बा गया था। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बीरू (25) निवासी बीकापुर थाना दरियाबाद और लक्ष्मी (20) निवासी पूरेबरजोर थाना रामसनेहीघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed