फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two brothers died in an accident in asandra thana kshetra in Barabanki.

Barabanki: तेज रफ्तार डंपर ने दो सगे भाइयों को रौंदा, मौके पर मौत, मां-बेटा गंभीर

Sun, 25 Dec 2022 05:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Dec 2022 05:01 PM IST
सार

असंद्रा थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मां और बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Two brothers died in an accident in asandra thana kshetra in Barabanki.
हादसे में घायल हुए मां-बेटे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला जबकि एक बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई जबकि मां बेटा गंभीर रूप से घायल होने के बाद ट्रामा में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


नई सड़क-हैदरगढ़ मार्ग पर मंसारा मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में असंद्रा थाना के संगौरा गांव के सगे भाई विकास (18) व सुभाष (17) की मौके पर ही मौत हो गई। इन युवकों को रौंदने के बाद डंपर ने तत्काल दूसरी बाइक में टक्कर मारी। जिस पर सवार हैदरगढ़ कस्बा की निवासी साजिदा बानो (47) और इनका पुत्र (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला संगमम: मुख्यमंत्री योगी बोले- हर महानगर में हो भारत की विभिन्न संस्कृति से जुड़े खानपान की गली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदरसों में शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश, 2023 का कैलेंडर जारी किया

 

दोनों को हैदरगढ़ सीएचसी से गंभीर अवस्था में लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया है। बाइक चला रहा शमीम हेलमेट लगाए था इसलिए उसके सिर में चोट नहीं आई मगर पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों सगे भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। हालांकि उनके सिर के अलावा अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आने से मौत हुई है। श्रीवास्तव के अनुसार डंपर हादसे के बाद भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed