{"_id":"606a0ba28ebc3e8ca45eb1b5","slug":"two-arrested-with-weapons-barabanki-news-lko5727058101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फतेहपुर पुलिस ने शनिवार रात दो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से तीन बंदूक, दस तमंचे व सात कारतूस बरामद किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको जेल भेज दिया।
एएसपी उत्तरी अवधेश सिंह ने बताया कि फतेहपुर पुलिस ने दो आरोपियों मुस्तकीम निवासी ग्राम कुतबापुर व योगेंद्र कुमार उर्फ भोकी निवासी ग्राम चित्तापुरवा मजरे सिहाली को पकड़कर उनके पास से तीन बंदूक, दस तमंचे व सात कारतूस बरामद किये हैं। बताया कि आरोपी मुस्तकीम हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने इनको कुतबापुर गांव से शनिवार रात को पकड़ा है।
आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा चोरी-छिपे स्थान बदल-बदलकर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जाता है। ग्राहक मिलने पर असलहों को बेच दिया जाता है। ये आरोपी पहले भी जिले के विभिन्न थानों से जेल जा चुके हैं।