फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two arrested for fraud involving a scheme promising to double money in 55 days

Barabanki News: 55 दिन में रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud involving a scheme promising to double money in 55 days
लखनऊ। राजधानी में 55 दिन में धन दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों बलिया के रसूलपुर निवासी दीपक तिवारी और कुशीनगर के बसडीला खुर्द निवासी मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों बीजी वेल्थ नाम की फर्जी निवेश योजना के माध्यम से लोगों को शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के मुताबिक ऑपरेशन साइवज्र के तहत साइबर सेल पूर्वी जोन और गाजीपुर थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। कमता निवासी लक्ष्मी पाण्डेय ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके पति को 1,50,394 रुपये का निवेश कराया गया। रकम वापस मांगने पर टैक्स के नाम पर 21,420 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि दीपक और मनोज बड़े स्तर पर ठगी का गिरोह चला रहे थे। वे लोगों को 55 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर निवेश कराते थे। निवेशकों को बीजी वेल्थ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाता था। वहीं पर निवेश संबंधी भ्रामक जानकारियां दी जाती थीं। इसके अतिरिक्त आरोपी सेमिनार आयोजित कर आकर्षक पंफलेट और विज्ञापन के जरिये निवेश के लिए प्रेरित करते थे। जब निवेशक रकम वापस मांगते थे तो टैक्स जमा करने या अन्य बहाने बनाकर भुगतान टाल दिया जाता था और फिर धमकी दी जाती थी। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, भ्रामक प्रचार पंफलेट और सेमिनारों की तस्वीरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख पांच हजार रुपये कराए फ्रीज
एनसीआरपी पर दर्ज शिकायत के बाद पीड़ित के एक लाख पांच हजार रुपये ठगों के म्यूल खातों में फ्रीज करा दिए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed