फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

तिलक समारोह से बालक के अपहरण का प्रयास, धरे गए दो आरोपी

Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
two arrest
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक गांव में आयोजित तिलक समारोह से दो युवकों द्वारा एक बालक का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईसेपुर निवासीं दीपांकल (11) पुत्र अखिलेश कुमार बृहस्पतिवार शाम अपने चचेरे भाई समर सिंह के तिलक समारोह में गया था। पिता अखिलेश का आरोप है कि तिलक समारोह में खाना खाने का कार्यक्रम चल रहा था तभी दो युवक उसके पुत्र से पान की दुकान का पता पूछते हुए अपने साथ लेकर चले गए। आरोप है कि गांव से बाहर रेलवे लाइन के निकट युवकों ने दीपांकल का अपहरण करने का प्रयास किया तो वह चीखने चिल्लाने लगा। इस पर दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने युवकों को धर दबोचा और पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि पूछताछ में एक युवक ज्ञान प्रकाश निवासी सरैयां मकबूल नगर थाना देवा व दूसरे की पहचान ललित मिश्र निवासी ग्राम बिरसापुर मिश्रिख सीतापुर के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed