{"_id":"6116bfc38ebc3ee03268ba92","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko591258767","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकान पर बिक रही थी मिलावटी शराब, दो आरोपी धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकान पर बिक रही थी मिलावटी शराब, दो आरोपी धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मसौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब समेत दो आरोपी पकड़े हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे दिए गए। यह नकली शराब सरकारी ठेकों पर सप्लाई करने का काम करते थे।
एएसपी उत्तरी डॉ अवधेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी अशोक जायसवाल निवासी ग्राम इमिलिया थाना धीना जिला चंदौली और मनीष गुप्ता निवासी ग्राम रैथा थाना धीना जिला चंदौली को टेरासानी देशी शराब ठेका से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग मिलावटी शराब बनाने के काम को दुकान की अनुज्ञापी फेकनी देवी निवासी चन्दवक थाना चन्दवक जिला जौनपुर की सहमति से करते हैं। बताया कि टेट्रा पैक पव्वों में से शराब को सिरिंज के माध्यम से और प्लास्टिक की शीशियों से ढक्कन तोड़कर आधी शराब निकालकर उसको एक जार में इकट्ठा कर लेते हैं। इसके बाद प्रत्येक टेट्रा पैक पव्वों में उतनी मात्रा में ही पानी व अन्य नशीला पदार्थ डालकर फेविक्विक से चिपका देते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह देशी शराब की प्लास्टिक की शीशियों में भी पानी व अन्य नशीला पदार्थ डालकर नकली ढक्कन व नकली क्यूआर कोड लगाकर सील कर देते हैं। टेट्रा पैक पव्वों और प्लास्टिक की शीशियों से निकाली गयी शराब को पहले से रखी खाली शीशियों में आधी शराब व आधे में पानी व नशीला पदार्थ भरकर नकली ढक्कन व नकली क्यूआर कोड लगाकर असली के रूप में सरकारी दर पर बेचते हैं।
इन लोगों द्वारा यह कार्य लगभग 5-6 महीनों से किया जा रहा था, नकली ढक्कन व क्यूआर कोड अनुज्ञापी उपरोक्त द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। एएसपी ने बताया कि शराब के मिश्रण की जानकारी के संबंध में नमूना जांच के लिए भेजा गया है।