{"_id":"6467ce0c9e9aed0c880ecbe4","slug":"two-and-a-half-year-old-only-son-dies-after-being-crushed-by-school-bus-barabanki-news-c-13-1-244330-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूल बस से कुचलकर ढाई साल के इकलौते पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूल बस से कुचलकर ढाई साल के इकलौते पुत्र की मौत
Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। हिंद मेडिकल काॅलेज में छात्रा को लेने गई बस से कुचलकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने स्कूल बस चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
बिहार के चंपारन जिला निवासी नवीन चंद्रा हिंद मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट जनरल मैनेजर हैं और अस्पताल परिसर में ही पत्नी, छह साल की बेटी व ढाई साल के पुत्र निखिल उर्फ मन के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, बेटी असेनी मोड़ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल बस नवीन की बेटी को लेने आई थी।
नवीन की पत्नी बेटी को छोड़ने के लिए बस तक आई। मां के पीछे ढाई साल का निखिल उर्फ मन भी आ गया। वह बस के सामने आकर खड़ा हो गया। पुत्री के बैठने के बाद चालक ने बस आगे बढ़ा दी और निखिल पहिए के नीचे आ गया। बस उसे कुचलते हुए निकल गई। यह देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लाडले का शव देख बेहोश हुई मां
अबोध निखिल अपने माता-पिता का लाडला था। बेटे का शव देखकर नवीन की पत्नी वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मेडिकल कॉलेज का स्टाफ गमगीन रहा। सहकर्मी पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।