फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two accused taken into custody, police busy in finding out the truth of the incident

Barabanki News: हिरासत में लिए दो आरोपी, वारदात का सच तलाने में जुटी पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused taken into custody, police busy in finding out the truth of the incident
रायबरेली। मौलाना मुर्तजा (45) की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि मौलाना की हत्या की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। वारदात का सच तलाशने के लिए पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। खासकर, पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि वारदात के पीछे रंजिश है या फिर अन्य कोई वजह। नसीराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावां गांव निवासी मौलाना मुर्तजा की शुक्रवार को डीह इलाके मेंं दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के ही आरोपी मो. अयूब, उसके बेटे बेटे मो. नईम के अलावा जब्बार, मो. मुर्तजा पुत्र सलामत, मो. जुबैर, मो. रफीक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे क्षेत्रीय लोगों में अब भी दहशत बरकरार है। पुलिस पर इस वारदात का खुलासा जल्द से जल्द करने की चुनौती भी है। घटना में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन उनके नामों का पुलिस खुलासा अभी नहीं कर रही है। घटना के मुख्य आरोपी अयूब, उसका बेटा नईम तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। घटना के दौरान से दो साल पहले खड़ंजा विवाद की रंजिश में अयूब, उसके बेटे के साथियों संग घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में घटना को अंजाम देने के कई अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि अयूब घर पर ही असलहा बनाने का काम करता था। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसे असलहा बनाते समय पकड़ लिया था। अयूब को शक था कि मुर्तजा के ही मुखबिरी करने से पुलिस को उसके असलहा बनाने की जानकारी हुई थी। इस पर अयूब ने मुर्तजा को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी। इसके अलावा कई अन्य पहलू भी हैं, जिससे मुर्तजा की हत्या किए जाने की वजह सामने आ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि वारदात की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने क्यों बताया था कि गोली मारकर की गई पापा की हत्या
बेटी को ससुराल से लेकर मुर्तजा बाइक से घर जा रहे थे। डीह सीएचसी से कुछ दूर स्थित नहर के पास मुर्तजा की हत्या की थी। वारदात के दौरान बेटी इशरतजहां ने बयान दिया था कि पापा की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली से हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम में पाया गया कि किसी धारदार हथियार से हमला करके मुर्तजा को मारा गया। बेटी ने गोली से मारकर हत्या किए जाने की बात क्यों बताई, इसकी भी जांच चल रही है। उधर, सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा के बेटी के साथ घर आने की मुखबिरी उनके करीबियों ने ही की थी। ऐसे में पुलिस मुर्तजा के करीबियों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। हालांकि जिस तरह मौलाना की हत्या की गई, उसने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed