{"_id":"6690635c73f58f6b7d05ac24","slug":"truck-was-looted-after-killing-the-driver-in-gonda-three-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120399-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोंडा में चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोंडा में चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक, तीन गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बस्ती के ट्रक चालक की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूरी घटना ट्रक व उसमें लदा गेहूं लूटने के लिए अंजाम दी गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
पांच जुलाई को बस्ती जिले के दमपा परसा थाना रुधौली निवासी चालक अंगद कुमार डुमरियागंज से ट्रक में गेहूं लादकर गोंडा पहुंचा था। लेकिन सात जुलाई को जिले के सतरिख में भनौली गांव के पास लावारिस हालत में खड़े ट्रक के टूल बॉक्स में अंगद का शव मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से इस मामले में बलरामपुर जिले के बेलहा थाना कोतवाली निवासी शिवराम यादव उर्फ प्रकाश उर्फ कल्लू, जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी मो. अरशद कुरैशी उर्फ शब्बू और भनौली गांव के परवेश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ट्रक के दो टायर रिम, क्षतिग्रस्त टायर, मृतक का आधार व निर्वाचन कार्ड बरामद किया गया। सतरिख थानाध्यक्ष अमर चाैरसिया व सर्विलांस सेल के प्रभारी संजीव प्रकाश की टीम ने यह केस वर्क आउट किया।
शराब मुर्गा खिलाने के बाद की हत्या
एसपी ने बताया कि शिवराम की दोस्ती शहर में पल्हरी चौराहे के पास कबाड़ की दुकान चलाने वाले मो. अरशद से है। शिवराम ने अरशद से गेहूं लदा ट्रक लाकर देने व बदले में एक लाख रुपये लेने की बात तय की। अरशद ने इसमें अपने साथी परवेश को शामिल किया। पांच जुलाई को शिवराम ने गोंडा स्टेशन के पास खड़े ट्रकों की रेकी शुरू की। महावीर धर्मकांटा के पास उसे अंगद मिल गया जो शराब के ठेके के बारे में पूछ रहा था। शिवराम ने उसे शराब पिलाने के बाद मुर्गा खिलाया व दोस्ती कर ली। रात में शिवराम ने लोहे की रॉड से ट्रक के अंदर सोते हुए अंगद के सिर पर वार किए व तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शिवराम ट्रक लेकर बाराबंकी में अरशद की दुकान पर फिर ट्रक भनौली के परवेश के पास ले गया। परवेश ने ट्रक को भनौली स्थित एक वेयर हाउस में खड़ा कर दिया। लेकिन वेयर हाउस के मालिक ने ट्रक बाहर निकलवाकर धर्म कांटे के पास खड़ा करवा दिया। ट्रक पर लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना दी तो ट्रक मालिक भी आ गए। इसके बाद शव बरामद हुआ।