{"_id":"58c04ce54f1c1bbf42dc447b","slug":"truck-collides-with-bike-two-friends-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के समीप लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे दो दोस्तों को मंगलवार की देर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतकों में एक युवक लोनीकटरा व दूसरा रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैैं। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला जिसका पुलिस पता लगा रही है। हादसे के समय बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रायबरेली के थाना शिवगढ़ के पूरेपांडेय गांव निवासी रामयश का पुत्र रजतराज उर्फ वासू (22) दो दिन पहले लोनीकटरा के मकनपुर गांव में अपनी बुआ के घर आया था। मंगलवार को लोनीकटरा के खेमीपुर गांव के पंचायत मित्र फूलचंद्र का पुत्र पंकज कुमार (19) अपने साथी से मिलने मकनपुर गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात को वासू अपने फूफा की बाइक लेकर पंकज को उसके घर खेमीपुर छोड़ने जा रहा था। दोनों युवक बाइक से हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वासू को मृत घोषित कर पंकज को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन ट्रॉमा सेंटर पहुंचते, इससे पहले उासकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
वासू के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक व ट्रक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि मृतक पंकज का इनके परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे की जानकारी पर दोनों परिवारो में मातम छा गया। सीएचसी पहुंचे परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू निकल आए।
प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने कहा दुर्घटना की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां से दोनों युवकों को इलाज के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि दुर्घटना में मृत दूसरे युवक के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
दोनों थे काफी अच्छे दोस्त
मेडिकल परीक्षा की तैयारी दोनों युवक एक ही कोचिंग से कर रहे थे जिसकी वजह से दोनों में काफी घनिष्ठता हो गई थी। परिवारीजनों ने बताया कि वासू अपने पिता के साथ लखनऊ में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था जबकि त्रिवेदीगंज के डिग्री कॉलेज से बीएससी द्वितीय का छात्र पंकज उसी कोचिंग में पढ़ रहा था तथा दोनों डॉक्टर बनकर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ गरीब व बीमार लोगों की सेवा करने का सपना बुना करते थे। वासू के बुआ के घर होने की जानकारी पर पंकज मिलने गया था। जिसके बाद दोनों हादसे का शिकार हो गए।